{"_id":"64b2ddbfaf297e2c3b099165","slug":"demand-to-provide-drinking-water-connection-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1924-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल संयोजन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल संयोजन देने की मांग
Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन क्षेत्र में रहने वाले 60 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने डीएम और जल संस्थान के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे पुलिस लाइन क्षेत्र के लोगों ने कहा कि क्षेत्र के 60 परिवारों के पास पेयजल संयोजन नहीं है। लंबे समय से वे जल संस्थान से पेयजल कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने शीघ्र पेयजल संयोजन देने की मांग की है। वहां खिलानंद जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, उपासना भंडारी, गीता भंडारी, हेमा बोहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन