फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to operate mini bus service in the villages of the valley

Pithoragarh News: घाटी के गांवों में मिनी बस सेवा संचालित करने की मांग

Sat, 31 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to operate mini bus service in the villages of the valley
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते रं कल्याण संस्था के पदा​धिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने दारमा, चौंदास और व्यास घाटी के गांवों में मिनी बस संचालन किए जाने की मांग की है। संस्था के शाखा महासचिव महेंद्र सिंह ह्यांकी, यूथ फोरम अध्यक्ष खुशाल सिंह गर्खाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दारमा के 14, चौंदास के 14 और व्यास घाटी के सात गांवों में मिनी बस संचालन शुरू करने की मांग के लिए एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम डीएम और उत्तराखंड परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि चौंदास घाटी को सड़क से जुड़े 40 साल हो चुके हैं। नारायण स्वामी आश्रम एवं अन्य पर्यटक स्थल होने बाद भी वर्तमान समय तक ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिला है। दारमा में सोबला, ढाकर और व्यास घाटी के तवाघाट लिपुलेख, गुंजी ज्योलिंगकांग तक सड़क सुविधा शुरू हुए पांच-छह साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीनों घाटियों में बस सेवा शुरू नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दारमा घाटी में प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर, चौंदास में नारायण स्वामी आश्रम और व्यास घाटी में ओम पर्वत, आदि कैलाश सहित अन्य कई धार्मिक एवं पर्यटक स्थल होने से प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं। क्षेत्र में मिनी बस सेवा का संचालन होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सिंह चलाल, उपाध्यक्ष अशोक सिंह नगन्याल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed