फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to open international swing

अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने की मांग को बैतड़ी नेपाल प्रशासन से मिले भारतीय व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to open international swing
बैतड़ी के सहायक जिलाधिकारी को पत्र देते भारतीय व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सप्ताह में तीन दिन अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खोलने की मांग को लेकर झूलाघाट के व्यापारी बैतड़ी प्रशासन से मिले। इस संबंध में उन्होंने बैतड़ी के एडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने पहले की तरह आवाजाही शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल झूलाघाट और बाजार व्यवस्थापन समिति जूलाघाट (नेपाल) के प्रतिनिधियों ने बैतड़ी में सहायक जिलाधिकारी लोकेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नौ माह से बंद सीमा पुल को पहले की तरह खोला जाए।
विज्ञापन

व्यापारी धर्मानंद पंत ने कहा कि पुल विशेष परिस्थिति में रोज खुल रहा है। ऐसे में कोराना संक्रमितों की आवाजाही से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुल पर मेडिकल जांच कर कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति को छोड़कर सभी के लिए पुल खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी नेगी ने कहा कि झूलाघाट नाके को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति मंत्रालय से मिल चुकी है। इसका पत्र जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को भेजा गया है। मांग पत्र देने वालों में व्यापारी दशरथ खड़ायत, डब्बू गड़कोटी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed