फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to immediately fix the irregularities in exam results

Pithoragarh News: परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी को शीघ्र ठीक करने की मांग

Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demand to immediately fix the irregularities in exam results
पिथौरागढ़ परिसर के निदेशक डॉ.हेम चंद्र को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिथौरागढ़ इकाई की ओर से लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के निदेशक के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को शीघ्र ठीक किए जाने की मांग की गई है। परिषद के जिला संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने बताया कि 20 फरवरी को बीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें बहुत से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में गड़बड़ी है। इस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने इंग्लिश, राजनीतिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र की कॉपियों का मूल्यांकन फिर से किए जाने की मांग की। कहा समाजशास्त्र विषय में बहुत से छात्र-छात्राओं को आंतरिक परीक्षा में शून्य अंक दिए गए हैं, जबकि उन्होंने असाइनमेंट जमा किया था।
विज्ञापन

बहुत से छात्रों के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर का सेक्शन नहीं जुड़ा है। उन्होंने छात्र हित में शीघ्र इन मामलों का निराकरण करने की मांग की है। मांगों की अनदेखी करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में तिलक राज पाठक, विशेष ठगुन्ना, साहिल, शिवराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed