{"_id":"69f634cb19762554f20df05a","slug":"demand-to-change-the-date-of-spokesperson-main-examination-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-141366-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथि बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथि बदलने की मांग
Sat, 02 May 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से परीक्षा तिथियों को दोबारा निर्धारित करने की मांग की है।
प्रशिक्षित बेरोजगार सुनील पंत, अनीता खाती, कविता आदि ने बताया कि आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा नौ और 10 मई को निर्धारित है। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता परीक्षा भी इन्हीं तिथियों पर प्रस्तावित है। ऐसे में उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थी जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, दुविधा में पड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की परीक्षाएं एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों के समान अवसर के अधिकार पर प्रभाव पड़ रहा है। भौगोलिक दूरी और समय के कारण एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है। बेरोजगार संघ ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग की है। संवाद