फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to build a bridge on the river from Garari pithoragarh

Pithoragarh: कब तक हमारे बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करेंगे...ग्रामीणों ने एक साथ उठाई आवाज, प्रशासन मौन

Mon, 27 Jan 2025 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के घुरुड़ी और मनकोट के ग्रामीणों ने गोरी नदी में गरारी की जगह पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर तहसीलदार चंद्र प्रकाश आर्या को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
Demand to build a bridge on the river from Garari pithoragarh
ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कब तक हम और हमारे बच्चे जान जोखिम में डालकर गरारी से नदी पार करेंगे। अब तो पक्का पुल बना दीजिए। यह कहना है घुरुड़ी और मनकोट के ग्रामीणों का। उन्होंने गोरी नदी में गरारी की जगह पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर तहसीलदार चंद्र प्रकाश आर्या को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि गोरी नदी पर पुल न होने से वह और उनके बच्चे गरारी से खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं। हर रोज जान जोखिम में डालकर विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं। कहा, सोशल मीडिया पर गरारी से नदी पार करने का वीडियो जारी हुआ तो विद्यार्थियों को नदी पार कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व में पक्का पुल न बनने तक गरारी से विद्यार्थियों को नदी पार कराने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की मांग की गई थी जो नहीं सुनी गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सालों से वे और उनके बच्चे खतरा उठाकर गरारी से नदी पार कर रहे हैं लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही। यदि यहां पक्का पुल बनता तो सभी की परेशानी कम हो जाती। चेतावनी देते हुए कहा जल्द पक्के पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रणजीत सिंह, देवेंद्र चंद, नंदन सिंह, गंभीर सिंह, ऊषा देवी, दीपा देवी, तुलसी देवी, निर्मला देवी, हरी चंद सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed