{"_id":"2f9ea199737a1fd295406ef8c162186a","slug":"demand-picked-up-again-formed-nagar-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जोर पकड़ने लगी नगर पंचायत गठन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जोर पकड़ने लगी नगर पंचायत गठन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला,/मुनस्यारी पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा देने का एलान दो वर्ष पूर्व हो गया था, लेकिन अब तक यह अस्तित्व में नहीं आ पाई। अब क्षेत्र के लोग पर्यटन विकास के लिए तत्काल नगर पंचायत के गठन की मांग करने लगे हैं। नगर पंचायत के गठन का मामला इसमें शामिल किए गए कुछ ग्राम पंचायतों के विरोध के कारण लटका हुआ है। इस संबंध में कई बार बैठकें भी हो गई हैं लेकिन समाधान नहीं निकला है। इधर, शहरी विकास मंत्रालय ने मुनस्यारी नगर पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर की नालियों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये और कार्यालय के फर्नीचर के लिए पांच लाख रुपये की मंजूरी भी कर दी है लेकिन नगर पंचायत का गठन न होने से इस धनराशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
नगर पंचायत में शामिल किए गए घोरपट्टा, जैंती, नानासैम और सरमोली ग्राम पंचायतों के लोगों ने नगर पंचायत में शामिल होने से इनकार किया। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह लसपाल का कहना है कि अब इस मामले को ज्यादा समय तक रोकना उचित नहीं है। इससे विकास के कामों पर असर पड़ रहा है। इस मामले में एसडीएम कौस्तुुुभ मिश्रा ने कहा कि वह अपने स्तर से नगर पंचायत के गठन के बारे में कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। किन कारणों से गठन नहीं हो रहा है इसका अध्ययन किया जाएगा।