{"_id":"60e1fc4e8ebc3e73775efbbc","slug":"demand-of-internet-in-jipti-pithoragarh-news-hld4300535126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्ती में संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्ती में संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिप्ती गांव के ग्रामीणों ने बदहाल संचार सेवा को दुरुस्त करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एक माह से संचार सेवा बाधित है, जबकि वर्तमान समय आपदा काल का है, ऐसे में आपात स्थिति में ग्रामीण मदद को सूचना देने से भी वंचित हो रहे हैं।
रविवार को जिप्ती के उप प्रधान दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार और संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी की संचार सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को खासी राहत मिल रही थी, लेकिन मई से संचार सेवा बाधित होने के कारण ग्रामीण अपनों से बात करने को तरस गए हैं।
इंटरनेट के अभाव में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पूरी तरह से बंद है। नेटवर्क न होने से एक माह का रिचार्ज भी बर्बाद हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मानसून काल में सीमांत क्षेत्र में आपदाएं आती रहती हैं। ऐसे में अगर संचार सेवा बाधित रहेगी तो वे आपदा की सूचना प्रशासन को नहीं दे सकेंगे। ग्रामीणों ने कहा जल्द संचार सेवा दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।