{"_id":"6243561af1b3c911f23f8a81","slug":"demand-of-covid-staff-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld457838438","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वास्थ्य विभाग के कोविड कार्य कराने में छूटेंगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वास्थ्य विभाग के कोविड कार्य कराने में छूटेंगे पसीने
विज्ञापन
देहरादून में विधायक बिशन सिंह चुफाल से मिलते स्वास्थ्यक कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में कोविड संबंधी कार्यों को कराने के लिए अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूटेंगे। कोविड की पहली लहर में रखे गए 67 कर्मियों की सेवा 31 मार्च को समाप्त होने वाली है। कोविड के दौरान रखे गए सभी कर्मी जिला मुख्यालय में तैनात हैं। ऐसे में स्कूल में चल रहा टीकाकरण में काफी समय लग सकता है।
कोरोना की पहली लहर में 67 स्वास्थ्य कर्मियों को आउटसोर्स के माध्यम से अल्पवेतन के विभिन्न पदों पर अक्तूबर 2020 में रखा गया। इसमें डाटा ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, वार्डब्वॉय, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र शामिल हैं। इनका मानदेय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की राशि से दिया जा रहा है। सभी कर्मियों ने पूरे मनोयोग से दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड कार्यों को अंजाम दिया है। कोविड जांच, टीकाकरण और कोविड मरीजों की सेवा भी की। अधिकतर कर्मी किराए का कमरा लेकर रहते हैं। यदि मार्च से उनकी सेवाएं नहीं बढ़ीं तो ऐसे में उनके लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो जाएगा। जिले में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य भी समय पर पूरा होना मुश्किल हो जाएगा। 15 से 17, 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण प्रभावित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कार्मिकों की सेवाएं बढ़ाने के संबंध में शासन को पत्र भेजकर निर्देश मांगे हैं।
शासन को पत्र भेजकर 31मार्च को सेवा समाप्त होने वाले कर्मियों के संबंध में दिशा निर्देश मांगे गए हैं। जैसे आदेश शासन से मिलेंगे, उसी अनुसार काम किया जाएगा। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, धारचूला।
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मियों ने सीएम और विधायक से की मुलाकात
पिथौरागढ़। आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए 67 स्वास्थ्य कर्मियों ने शासन से सेवा विस्तार की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात कर सेवा विस्तार मांगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान अक्तूबर 2020 में उन्हें आउटसोर्स के माध्यम से रखा था। अब 31 मार्च को उनकी सेवा समाप्त हो रही है। उनकी सेवा समाप्त हो जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। सीएम और विधायक ने समस्या सुलझाने के लिए आश्वस्त किया है।