फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand of Aresting

बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand of Aresting
पिथौरागढ़। कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना रोगियों की सेवा में जुटे एलोपैथिक चिकित्सकों के प्रति बाबा रामदेव के विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में धरना देकर बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। बाबा रामदेव के बयान पर आपत्ति जताकर उन्होंने यहां धरना-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जब पूरा देश एलोपैथी और सेवा में लगे डॉक्टरों को सराह रहा है लेकिन बाबा रामदेव का बयान बहुत आपत्तिजनक है।
पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भारत में एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों महत्वपूर्ण हैं, लेकिन रामदेव का बयान डॉक्टरों का मनोबल तोड़ने वाला है।
पूर्व प्रवक्ता खीमराज जोशी और सेवादल के दिनेश बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार रामदेव के गिरफ्तारी वाले बयान का संज्ञान लेकर उन्हें गिरफ्तार करे। इस दौरान कांग्रेस नेता बहादुर सामंत, त्रिलोक बिष्ट, मनोज पांडेय, कार्तिक खर्कवाल, मनोज पांडेय, शंकर लाल, शहबाज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed