{"_id":"6675c84e6ab79c2d00085e90","slug":"demand-for-treatment-of-electrocuted-employee-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114632-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करंट से झुलसे कर्मचारी का उपचार कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करंट से झुलसे कर्मचारी का उपचार कराए जाने की मांग
विज्ञापन
करंट लगने से झुलसा कर्मी कमान सिंह। स्रोत: स्वजन
पिथौरागढ़। बांस स्थित बिजलीघर में ट्रॉली की सफाई के दौरान करंट से झुलसे कर्मचारी के परिजनों ने उपचार कराए जाने की मांग की है। लाइनमैन कमान सिंह के दोनों हाथ झुलस गए थे।
नाकोट के सिनचौड़ा निवासी कमान सिंह का उपचार बरेली के राममूर्ति अस्पताल में किया जा रहा है। कमान सिंह के घर में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। कमान सिंह के भाई प्रमोद सिंह का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराना कठिन हो रहा है। उनका कहना है कि कमान सिंह बिजली घर में वर्ष 2017 से कार्य कर रहे हैं। यूपीसीएल की ओर से अभी तक कोई सहायता राशि दी गई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ऊर्जा निगम के माध्यम से उनका उपचार कराए जाने और मुआवजे के लिए निगम को निर्देशित करने की मांग की है। संवाद