{"_id":"68f51d03e807aff516090375","slug":"demand-for-starting-nanpapu-helipad-in-didihat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133908-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में ननपापू हेलीपैड शुरू किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में ननपापू हेलीपैड शुरू किए जाने की मांग
Sun, 19 Oct 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर निर्मित हेलीपैड को शीघ्र शुरू किए जाने की मांग फिर उठने लगी है। डीडीहाट विकास संघर्ष समिति ने जल्द हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के उड़ान न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति के संयोजक आरएस चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 में डीडीहाट को उड़ान प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित किया। तब यहां से अन्य शहरों के लिए हेलिकाॅप्टर उड़ाने की बात कही थी। हेलीपैड के लिए 70 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की गई और इसका निर्माण ननपापू गांव के बीच में किया गया। ग्रामीण निर्माण विभाग ने इसका निर्माण शुरू किया। लंबे समय बाद भी इस हेलीपैड को उड्डयन विभाग को नहीं दिया गया है। ऐसे में यहां से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकी है। वहीं एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि ननपापू में निर्मित हेलीपैड को शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद