फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for Road

मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for Road
गंगोलीहाट नगर में जन आक्रोश रैली निकालते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शासन-प्रशासन और सरकार की अनदेखी से मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क के निर्माण की मांग के लिए पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे आंदोलनकारियों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को चामुंडा गेट से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी भागीदारी की।
ग्रामीणों के आंदोलन को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, व्यापार संघ सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को विवश होकर आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ग्रामीण गंगोलीहाट में आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री गिरजा शंकर जोशी, सर्वजीत राम, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, रजनी बिष्ट, गणेश बोरा, हरीश बहादुर, हरगोविंद रावल आदि रहे।

यातायात व्यवस्था प्रभावित
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण की मांग के लिए गंगोलीहाट में निकाली जन आक्रोश रैली के कारण नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की जन आक्रोश रैली को देखने के लिए लोग दुकानों और भवनों की छत पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed