फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road Construction in Thal

थल-सातशिलिंग मोटर सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road Construction in Thal
थल- सातशिलिंग मोटर मार्ग के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातशिलिंग सड़क की बदहाली से नाराज युवाओं ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो विभागों ने सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। इसके बावजूद लोगों को गड्ढों की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को लोनिवि और एडीबी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में थल से 52 किमी लंबी सातशिलिंग सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं। इन आठ सालों में सड़क की हालत जर्जर होकर और खस्ताहाल हो गई है। कई जगह सड़कों के किनारे झाड़ियां उग आई हैं। सड़कों में बने गड्ढों में हर साल पैच वर्क किया जाता है लेकिन चार माह में ही डामर उखड़ कर फिर गड्ढे में बदल जाता है। पिछले ढाई साल में एडीबी से हस्तांतरित यह सड़क लोनिवि पिथौरागढ़ के अधीन हैं। सड़क सुधारीकरण में विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च किए। इसके बावजूद सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। पौने दो घंटे में जो सफर पूरा हो जाता उसमें अब लोगों को तीन घंटे का समय लग रहा है। कई जगह बने गड्ढों के कारण संभल कर वाहन चलाना पड़ता है। कई वाहन चालक कमर दर्द के मरीज बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में हरीश भट्ट, भगवान चंद, विक्रम सामंत, डब्बू सामंत, नवीन सिंह, प्रसिद्ध भैंसोड़ा, दीपक सामंत, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed