फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Reconstruction Of Road

बलियापानी-पनोली सड़क सुधारीकरण शुरू होने से टाला चक्काजाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demand For Reconstruction Of Road
सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर गंगोलीहाट में प्रदर्शन करते क्षेत्र के युवा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चक्काजाम की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग ने बलियापानी-पनोली मोटर मार्ग के सुधार का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क सुधारीकरण का काम शुरू होने के बाद क्षेत्र के युवाओं ने चक्काजाम टाल दिया है। गंगोलीहाट की बलियापानी- पनोली सड़क जगह- जगह क्षतिग्रस्त पड़ी थी। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पंचायती राज संगठन के संयोजक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने लोनिवि के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पनार- गंगोलीहाट सड़क में बुधवार को चक्काजाम की चेतावनी दी थी। चक्काजाम की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग ने बुधवार से सड़क सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद बुधवार को चक्काजाम का निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क लंबे समय से जर्जर हाल पड़ी है। उन्होंने मौके पर पहुंचे लोनिवि के ईई अनिल कनौजिया से नाली निर्माण की मांग उठाई। कहा कि यदि सड़क का सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पप्पू आर्य, सागर कुमार, दीपक कुमार, देवा लाल, प्रकाश राम, हरीश राम, कृष कुमार, सुनील कुमार, मुन्ना आर्य, कैलाश कुमार, प्रसाद राम, शंकर राम, सागर कुमार, अमित कुमार, ललित कुमार, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार, पवन कुमार, मालती आर्य आदि थे। चक्काजाम की चेतावनी को देखते हुए गंगोलीहाट थाने के एसआई देवेंद्र बिष्ट भी मौके पर पहुंचे थे। चक्काजाम टलने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed