फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For New Road

सरकार को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand For New Road
मूनाकोट में सड़क के लिए धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए 32वें दिन भी ग्रामीणों ने धरना, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं किया गया जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्वती भट्ट और भागीरथी देवी ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में अनदेखी कर रहा है। नेपाल सीमा से लगे लोगों की मजबूर होकर सड़क के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो किमी सड़क पर डामरीकरण का मामला एसआईटी जांच के कारण लटका है लेकिन न तो सरकार और न प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है। ग्रामीण सालों से पैदल चलने को मजबूर हैं। नेता, जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन से किनारा कर लिया है। धरना प्रदर्शन में केशव दत्त भट्ट, माधव भट्ट, श्यामदत्त भट्ट, ललित भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को आंदोलन जारी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों के क्रमिक अनशन 107वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की सुध न लेने से ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को ठाकुर सिंह बिष्ट महिपाल सिंह भंडारी क्रमिक अनशन में बैठे।
इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह, केदार सिंह, बलबीर सिंह, जगत सिंह, पुष्कर सिंह, भगवान सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed