फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for New District

जिले की मांग को लेकर विधायक चुफाल का पुतला जलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for New District
जिले की मांग को लेकर विधायक का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला गठन में हो रही देरी से नाराज ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुतला दहन किया गया। प्रदेश सचिव भुवन पांडेय ने कहा कि डीडीहाट जिले की मांग वर्षों पुरानी है। भाजपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की घोषणा के बावजूद जिला नहीं बन पाया है। डबल इंजन सरकार होने के बाद भी जिला गठन के प्रयास नहीं हो रहे हैं। पांच बार के लगातार विधायक भी जिले को अस्तित्व में लाने में विफल रहे है। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। पुतला फूंकने वालों में जिला महामंत्री गुलाब बोरा, नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, सेवादल अध्यक्ष कैलाश खोलिया, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, जिला सचिव यूथ कांग्रेस हिमांशु चुफाल, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष हीरा बोरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद जोशी, मोहन आर्य, बलवंत कठायत, माही राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed