{"_id":"61730e8a0d3a6e7da7123a16","slug":"demand-for-new-district-in-didihat-pithoragarh-news-hld442271739","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले की मांग को लेकर सड़क से सदन तक जाएंगे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर सड़क से सदन तक जाएंगे आंदोलनकारी
विज्ञापन
आमरण अनशन स्थल में धरने में बैठे उक्रांद के काशी सिंह ऐरी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग के लिए 22 दिनों से हो रहे आमरण अनशन कर रहे लोगों को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष और डीडीहाट के पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी रामलीला मैदान में पहुंचे। उन्होंने डीडीहाट जिले के लिए भी उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर लड़ने का आह्वान किया।
रामलीला मैदान में शुक्रवार को आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे काशी सिंह ऐरी ने कहा कि डीडीहाट जिला हमारा हक है। हम इसे किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 अगस्त 2011 को डीडीहाट सहित चार जिले बनाए थे लेकिन उन जिलों के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। इससे साबित होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जिलों के नाम पर भाजपा ने जनता को ठगा है।
ऐरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही डीडीहाट के लोगों को सड़क से लेकर विधानसभा तक का घेराव करना पड़े तो वह हमेशा तैयार हैं। इस मौके पर उक्रांद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, गोविंद लाल साह, शेर सिंह साही, सुभाष जोशी, कृपालु मेहरा, रतन गिरी गोस्वामी सहित राजेंद्र बोरा, चंचल बोरा, कुंडल सिंह कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरवाट
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कमलेश सिंह और पंकज बोरा के स्वास्थ्य में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद भी कई आंदोलनकारी डटे हुए हैं। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि डीडीहाट जिले का गठन होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।