फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Didihat District

डीडीहाट जिले की मांग को अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand For Didihat District
जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन में बैठेआंदोलनकारी और समर्थक। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू गया है। आमरण अनशन से पहले दिन आंदोलनकारियों ने मलयनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर डीडीहाट जिला बनाने की प्रार्थना की। आंदोलन को व्यापार संघ, पूर्व सैनिक संगठन, युवा संगठन सहित तमाम ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के पहले दिन युवा आंदोलनकारी लवि कफलिया और दान सिंह देउपा बैठे। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक डीएस पांगती और मोहन सिंह मर्तोलिया ने आंदोलन पर बैठे लोगों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त 2011 को घोषित डीडीहाट जिले को 10 साल के बाद भी अस्तित्व में नहीं आ पाया है। उन्होंने सरकार से जिलों की फाइल पुनर्गठन आयोग से भंग कर विधानसभा चुनाव से पहले जिलों का गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने डीडीहाट जिले की लड़ाई राज्य आंदोलन के तर्ज पर लड़ने की बात कही। वहां दान सिंह कन्याल, राजेंद्र बोरा, गिरधर बोरा, कविंद्र साही, शेर सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, कृपालु मेहरा, इदरीश अहमद, गणेश सिंह कन्याल, खड़क सिंह बोरा, महेश डसीला, दीवान सिंह भंडारी, गोविंद सिंह कन्याल आदि रहे।
डीडीहाट जिला भीख नहीं हमारा अधिकार है
डीडीहाट को जिले बनाने की मांग 1960 से उठाई जा रही हैं परंतु जिले के नाम पर हमेशा से राजनीतिक दलों ने डीडीहाट को ठगने का काम किया है। डीडीहाट जिला हमें भीख स्वरूप में नहीं चाहिए यह हमारा अधिकार है। - लवि कफलिया, सदस्य जिला बनाओ संघर्ष समिति।
हमारे बुजुर्ग भी जिला बनाने की मांग करते थे, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। बुजुर्गों की मांग को पूरा करने के लिए हमें कुर्बानी भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। इस बार जिले के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार जल्द डीडीहाट को जिला घोषित करें। - दान सिंह देउपा।
अनशन स्थल पर चला हस्ताक्षर और पोस्टर अभियान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन स्थल में जिला बनाओ संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान और जिले की मांग के नारे वाले पोस्टर बनाने का अभियान चलाया। आमरण अनशन के शुरू होते ही क्षेत्र की बालिकाओं के समूह ने हस्ताक्षर और पोस्टर अभियान ‘मेरा जिला डीडीहाट’ का शुभारंभ किया। पहले दिन एक हजार से अधिक लोगों ने धरना स्थल में पहुंचकर जिले के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

डीडीहाट जिले की मांग को उठाने वाले आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वर्ष 1960 से डीडीहाट की जिले की मांग उठाने वाले आंदोलनकारी स्वर्गीय जोध सिंह बोरा, गुड्डू लाल शाह, घनश्याम जोशी और भगवान सिंह डांगी को जिला बनाओ संघर्ष समिति ने श्रद्धांजलि दी। डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति ने कहा कि जो सपना स्व आंदोलनकारियों ने देखा है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed