फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for construction of approved bridge at Lumti

लुम्ती में स्वीकृत पुल का निर्माण करने की मांग को लेकर धरना दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of approved bridge at Lumti
बंगापानी में तहसीलदार नंदराम को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
लुम्ती में स्वीकृत पुल का निर्माण, ट्रॉली से गिरकर मरे लोगों के परिजनों और घायल बालिका को मुआवजा देने, घरूड़ी से मनकोट के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर मवानी दवानी क्षेत्र के लोगों ने 26 जनवरी को धरना दिया।
विज्ञापन

मवानी दवानी की प्रधान मुन्नी देवी के नेतृत्व में बंगापानी तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की। तहसीलदार नंद राम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में लुम्ती का झूलापुल बह गया था। वर्ष 2016 में सरकार ने इस स्थान पर 11 करोड़ की लागत का मोटर पुल स्वीकृत किया, लेकिन लोनिवि के अस्कोट डिविजन ने पुल का एक अधूरा एबटमेंट बनाकर काम बंद कर दिया। कहा कि लुम्ती में गोरी नदी को पार करने के लिए ट्रॉली लगाई गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में ट्रॉली से गिरकर धामीगांव निवासी खड़क सिंह पुत्र धन सिंह, रीता देवी पत्नी स्वर्गीय खड़क सिंह की मौत हो गई। बीती 16 जनवरी को घरूड़ी निवासी हरीश सोरागी की पुत्री प्रियंका (13) ट्रॉली से घिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों के परिजनों के साथ ही घायल को मुआवजा नहीं दिया गया। कहा गया कि घरूड़ी से मनकोट के लिए 4 किमी सड़क स्वीकृत है, उसका भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन पर 17 फरवरी तक धरना स्थगित
बंगापानी। मवानी दवानी क्षेत्र के लोग पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे लोनिवि अस्कोट डिविजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता हेमंत चंदोला ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने 17 फरवरी से पहले पुल का काम शुरू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

कहा कि वायदा खिलाफी हुई तो 18 फरवरी से धरना दिया जाएगा। धरने पर सुरेश सिंह, गंभीर सिंह, बसंती देवी, निर्मला देवी, भुवनेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, तारा देवी, नीमा देवी, ऊषा देवी, दीपा देवी, रवींद्र प्रसाद, मोती सिंह, पुष्कर राम, हीरा सिंह, सुरेश चंद्र आदि बैठे थे।
नोट इस खबर के साथ आज 4 नंबर पर आई रिपीट खबर लगा दें, इसी से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed