फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for compensation, lockout in PMGSY office

Pithoragarh News: मुआवजे की मांग, पीएमजीएसवाई कार्यालय में की तालाबंदी

Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation, lockout in PMGSY office
धारचूला के पीएमजीएसवाई कार्यालय में प्रदर्शन करते कालिका के ग्रामीण। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक
धारचूला (पिथौरागढ़)। नए सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग करते हुए कालिका के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई कार्यालय में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों के तेवर देखते हुए अधिशासी अभियंता ने फोन पर उन्हें समस्या का समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ललित थापा के नेतृत्व में ग्रामीण बुधवार को पीएमजीएसवाई कार्यालय निंगालपानी पहुंचे और तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कालिका-लिडुवा मार्ग का निर्माण वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ। इसमें किसानों की कृषि भूमि, व्यक्तिगत संपत्ति और खड़ी फसल सड़क निर्माण के दौरान बरबाद हो गई थी। दूसरे चरण का कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह, भूप सिंह, किशन सिंह, पदम सिंह, चंद्रमोहन जोशी, जमुना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed