फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Better Road in Pankhu

कोटमन्या पांखू सड़क की बदहाल के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand For Better Road in Pankhu
कोटमन्या पांखू सड़क पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पांखू (पिथौरागढ़)। क्षेत्रवासियों ने कोटमन्या-पांखू सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने रविवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क कई जगह बदहाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर भी इसकी दशा नहीं सुधार सकी है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोटमन्या-पांखू सड़क सुधारने के लिए पुंगराऊ घाटी के लोगों ने हनुमान मंदिर के पास एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह ने कहा कि यह सड़क धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। न्याय की देवी मां कोटगाड़ी के दर्शन के लिए इसी रास्ते से होकर भक्त मंदिर तक आते-जाते हैं। ललित जोशी ने कहा कि इस सड़क पर कई जगह इतने गड्ढे हैं कि हिचकोले खाए बिना यात्रा पूरी नहीं हो पाती। दोपहिया वाहन सवारों के गिरने का डर बना रहता है। बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिस कारण राहगीरों का भी पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दीपक जोशी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चुनाव प्रचार के दौरान सड़क सुधारने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपना वादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सुनील जोशी, दीपक जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी, गिरीश जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, बसंत पाठक, विपिन पाठक, संजय पाठक, जगदीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed