{"_id":"5aa6b7794f1c1bb6758b4fd0","slug":"demand-for-army-recruitment-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की बनबसा में प्रस्तावित भर्ती का विरोध तेज हो गया है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में ही भर्ती कराने की मांग भी तेज हो गई है। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति और व्यापार संघ ने प्रस्तावित भर्ती के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से पिथौरागढ़ में भर्ती कराने की मांग दोहराई है।
सोमवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया और व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बनबसा में भर्ती का कार्यक्रम अव्यवहारिक है। सीमांत जिले के भूभाग से बनबसा की दूूरी 160 से 310 किमी तक है।
सेना भर्ती में पंजीकृत 19 हजार अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बड़ी दूरी तय करनी पड़ेेगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पिथौरागढ़ जिले की भर्ती यहीं कराने की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रतिनिधि एसडीएम आरके पांडेय से मिले। उन्होंने पिथौरागढ़ भर्ती के समर्थन में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जन भावनाओं के अनुसार भर्ती कराने की मांग की। इस दौरान विनोद बिष्ट, देव सिंह भाटिया, गोविंद सिंह, नैन सिंह भंडारी, राम सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
खेल मैदान, झौलखेत में भर्ती कराने का दिया सुझाव
क्षेत्रवासियों ने पिथौरागढ़ में भर्ती कराने के लिए खेल मैदान और झौलखेत मैदान का विकल्प सुझाया है। पहले सेना के विण स्थित मैदान में भर्ती की जाती थी। वर्तमान में इस पर सेना के क्वार्टर बन गए हैं। सेना के पास भर्ती कराने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में सेना ने बनबसा में भर्ती का फैसला लिया।