{"_id":"68f51d25c25b9673b907c52f","slug":"demand-for-appointment-of-permanent-doctor-in-ganai-gangoli-chc-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133903-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणाई गंगोली सीएचसी में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणाई गंगोली सीएचसी में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गणाई गंगोली के लोगों ने विभिन्न मांगों के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर सिंह बोरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीएचसी में एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी। लंबे समय बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। वर्तमान में यहां एक संविदा चिकित्सक की तैनाती की गई है। एकमात्र चिकित्सक होने से क्षेत्रवासियों को नियमित और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति की जानी जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने ग्वासिकोट पंपिंग योजना में सुधार, गणाई-कुलूर नदी पर बन रही पंपिंग योजना का निर्माण शीघ्र पूरा करने और डिग्री कॉलेज मार्ग को सीसी किए जाने की मांग की गई। डीएम आशीष भटगांई ने समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन