फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for action on the accused of sexual harassment

यौन उत्पीड़न के आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Thu, 08 Nov 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on the accused of sexual harassment
पिथौरागढ़ में भाजपा सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने सत्ता पक्ष पर महिलाओं की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्र हुए और पुतला फूंका। कहा कि देवभूमि में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता पर महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि कार्यकर्ता महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए सरकार के खिलाफ लामबंद होंगे। इस दौरान ऋषेंद्र महर, दीनू कापड़ी, दिनेश बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, आशीष हावर्ड, खीमराज जोशी, योगेश नगरकोटी, महिपाल वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन


डीडीहाट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, उदय सिंह मेहता, चंचन चौहान, ललित भंडारी, पीयूष बोरा, रंजीत कन्याल, प्रकाश बोरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed