फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delhi Police jawan repair road in lockdown

लाॅकडाउन में दिल्ली पुलिस के जवान ने संभाली कमान तो सुधर गई सड़क की दशा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police jawan repair road in lockdown
मूनाकोट के धुरमल धार-गांडगांव सड़क पर श्रमदान करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लाॅकडाउन के दौरान फंसे दिल्ली पुलिस के खर्कदौली के जवान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क को चलने लायक बना दिया है। 14 वर्ष पहले बनी सड़क बदहाल हो गई थी। मामूली बारिश में भी हालत ऐसी हो जाती थी कि चलना दुश्वार हो जाता था।
विज्ञापन
23 मार्च से देश में लाॅकडाउन शुरु हो गया था। तभी दिल्ली पुलिस में कार्यरत खर्कदौली के किशन सिंह भी गांव में फंस गए। उन्होंने प्रधान कुंडल महर के साथ मिलकर गांव की 2006 में बनी छुरमल धार-गांडगांव सड़क को सुधारने की योजना बनाई। इसके लिए गांव के लोगों ने पंचायत बैठाकर काम में सभी की भागीदारी तय की। सड़क के दोनों और मलवा भर जाने से हल्की बरसात में भी पानी दो किमी तक बीचों बीच बहते रहता है। शासन प्रशासन से कई बार सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई। गांव के लोगों की एक माह की मेहनत के बाद सड़क पूरी तरह रिपेयर होने के बाद यातायात के लिए शुरु हो गई हैं। इस सड़क का निर्माण मंडी समिति ने 2006 में लक्षेर के शहीद हरीश गुरुंग के सम्मान में बनाया था। श्रमदान में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम गुरुंग, हरीश जीना, विजय गुरुंग, हरीश बिष्ट और रवी महर आदि लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed