फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delhi had taken up the matter of rehabilitation of disaster victims: Chuphal

चुफाल बोले आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का मामला उठाने गए थे दिल्ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi had taken up the matter of rehabilitation of disaster victims: Chuphal
विधायक बिशन सिंह चुफाल।
पिथौरागढ़। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद पिथौरागढ़ लौटे विधायक बिशन सिंह चुफाल ने नेतृत्व परिवर्तन की बात सिरे से नकार दी। चर्चाओं को उन्होंने कोरी अफवाह बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सीमांत जिले के आपदा प्रभावितों की समस्याओं समेत चार मामलों को प्रमुखता से उठाया। हालांकि उन्होेंने यह जरूर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं से साथ आगामी-2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन

डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने एक सितंबर को दिल्ली रवाना होने से पहले हल्द्वानी में कुछ विधायकों से मुलाकात की थी। दिल्ली में हाईकमान से मिलने के बाद वह बुधवार रात हल्द्वानी पहुंचे और अगली सुबह यानी बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ रवाना हो गए। विधायक चुफाल ने बताया कि जिले में इस साल आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास करने का अनुरोध किया है। साथ ही नैनीसैनी से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने और जिले के सीमांत क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। विधायक चुफाल ने बताया कि पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए ग्रिफ की ओर से बनाई जा रही सड़क की धीमी प्रगति के कारण हो रही दिक्कतों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकार दी। वर्षों से बन रही इस सड़क की कटिंग का काम अभी तक बीआरओ नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य प्रभारी श्याम जाजू से भी मुलाकात की थी। इस दौरान सभी से विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई।

2017 में विरोध नहीं किया अब कैसा विरोध
पिथौरागढ़। विधायक विशन सिंह चुफाल से जब सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2017 में मंत्रीमंडल में शामिल होने को लेकर जब उन्होंने विरोध के स्वर नहीं उठाए तो अब क्यों और किसका विरोध करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि न तो वह किसी से नाराज हैं और न ही मंत्रीमंडल में फेरबदल के पक्ष में हैं। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा एकजुट है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed