{"_id":"5b80423542c79246361b13d0","slug":"deer-chital-took-a-big-hit-in-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेटी हिलजात्रा में हिरण-चीतल ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजेटी हिलजात्रा में हिरण-चीतल ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बजेटी में आयोजित हिलजात्रा में हिरन चीतल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित बजेटी गांव में हिलजात्रा का आयोजन किया गया। हिलजात्रा में नटखट हिलण-चीतल ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल में बजेटी हिलजात्रा मेला एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से हिलजात्रा आयोजित की गई। इस मौके पर गल्या बैलों की जोड़ी, दही बेचने वाला, धान की रोपाई करने वाली पुतारियां, घोड़ा के पात्र, हुक्का पीते बुजुर्ग के मंचन ने दर्शकों को काफी गुदगुदाया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने हिलजात्रा का शुभारंभ किया। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने मोबाइल से ही हिलजात्रा आयोजन के लिए समिति ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। बृहस्पतिवार रात से ही गांव में उत्सव का माहौल हो गया। प्रकाश रावत एंड पार्टी, सुरेंद्र सुरीला, जगदीश प्रसाद और अन्य कलाकारों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष नवीन सेठी ने हिलजात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, गिरीश जोशी, वीरेंद्र बोरा, केदार सेठी, राकेश देवलाल, कमलराज, राजेश सिंह, कमल बोरा, अमन चंद, नंदन सेठी, देवेंद्र सेठी, कैलाश भट्ट, विजेंद्र कुमार समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन