फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deepak Waranu in Mai's temple

माई के मंदिरवा में दीपक वारूं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deepak Waranu in Mai's temple
पिथौरागढ़ नवीन कोठारी के आवास में बैठकी होली गायन करते लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पौष के पहल रविवार को जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में रातभर बैठकी होली की महफिल जमी रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में नवीन कोठारी के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। नवीन कोठारी के साथ ही अरुण पाठक, विजय पंत, राजेंद्र पंत दिनेश उप्रेती, ऋषभ कोठारी, प्रकाश कोठारी ने विभिन्न रागों में होली गीतों का गायन किया। बड़ी संख्या में होली के रसिक मौजूद थे।
उधर, गंगोलीहाट के हाट कालिका के दरबार में देर रात तक बैठकी होली की धूम मची। होली कलाकार कैलाश सिंह ने राग श्याम कल्याण में माई के मंदिरवा में दीपक वारूं की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

श्यामाचरण उप्रेती ने राग काफी में जय, जय, जय मां काली खप्पर वाली, वीरेंद्र रावल ने झिझोटी में ऊंचे भवन पर्वत पर बस रही, कपिल नेगी ने राग जंगला काफी में बाजी बाजी रे मुरलिया कहीं जमुना किनारे, नवीन पंत ने राग देश में पिया से मिला दीजो आज, त्रिभुवन पाठक ने राग विहाग में नजर भर देखन दे महबूब की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबले पर विशाल कुमार, धैर्य कुमार ने संगत दी। पंकज पंत, सोमवार गिरी, मोहन उप्रेती, दिगंबर रावल, पूरन रावल, शंकर रावल, रामू पंत, मनोज उप्रेती, पंकज उप्रेती, पारस धानिक, भगवत उप्रेती, हिमांशु पाठक, टीडी उपाध्याय आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed