{"_id":"5ca7911fbdec2214173a349b","slug":"decorated-for-the-reception-of-devotees-court-of-mayya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के स्वागत के लिए सजे मैय्या के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के स्वागत के लिए सजे मैय्या के दरबार
Fri, 05 Apr 2019 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में चैत्र नवरात्र के लिए सजा महाकाली मंदिर।
- फोटो : पिथौरागढ़
चैत्र नवरात्रि के स्वागत के लिए जिले के शक्तिस्थल, पौराणिक देवी मंदिर सज गए हैं। जिला मुख्यालय के उल्का मंदिर, कौशल्या मंदिर, गुरना मंदिर, गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार, चामुंडा, अंबिका, वैष्णवी, शीतला, क्षमा, त्रिपुरासुंदरी, पांखू का कोटगाड़ी देवी का दरबार, नाचनी क्षेत्र का होकरा मैय्या का दरबार चैत्र नवरात्रि के स्वागत के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है।
इन धामों में नवरात्रि की दशमी तक लोगों का तांता लगा रहेगा। भक्त नवरात्रि के नौ दिन रतजागा भी करते हैं। देवी मंदिरों में रातभर भजन, कीर्तन कर मन्नत मांगते हैं। नवरात्रि की अष्टमी को गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार के साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों में मेले लगते हैं। महाष्टमी को विशेष पूजा होती है।