{"_id":"9a485cc7888d3109bbe91a32df82aace","slug":"debris-from-the-brink-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे की चपेट में आने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 May 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्ला जोहार से मुनस्यारी आ रहे एक व्यक्ति की लीलम के पास गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह व्यक्ति पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया था। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिमिघाट निवासी त्रिलोक सिंह (50) पुत्र उत्तम सिंह शुक्रवार को मल्लाजोहार से मुनस्यारी की ओर आ रहे थे। लीलम के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। उनके साथ चल रहे लोगों ने उनको किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जहां डा. जेएस पांगती ने उनको मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि त्रिलोक सिंह के सिर पर गंभीर चोट आ गई थी और ज्यादा खून बह गया था। धापा से मिलम तक बन रही सड़क का मलबा कई स्थानों पर गिर रहा है। मलबे से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल रास्तों की मरम्मत की जाए और जिन स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा है वहां पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जाएं।