{"_id":"6654bb6398f1177fe20f38d4","slug":"debris-fell-on-poklane-operator-died-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-113751-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पोकलेन पर गिरा मलबा, ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पोकलेन पर गिरा मलबा, ऑपरेटर की मौत
Mon, 27 May 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 27 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा मार्ग में ऐलागाड़ के पास सड़क बंद होने के बाद इस तरह फंसे रहे पर्यटक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ के पास पहाड़ी का मलबा और पत्थर पोकलेन मशीन पर गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शव को 50 मीटर खाई से बाहर निकाला। हादसे के कारण आदि कैलाश और चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क करीब आठ घंटे तक बंद रही जिस कारण यात्रियों के सैकड़ों वाहन फंसे रहे। साथ ही लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब 6:18 बजे टनकपुर-तवाघाट एनएच पर ऐलागाड़ के पास हिलवेज कंपनी का ऑपरेटर पोकलेन मशीन से सड़क पर आए मलबे को साफ कर रहा था। यह सड़क चीन सीमा और आदि कैलाश को जोड़ती है। काम करने के दौरान पहाड़ी से मलबा और पत्थर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में ऑपरेटर श्यामलाल (28) निवासी चंबा (हिमाचल प्रदेश) की मलबे के साथ 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर 11वीं वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद 15 जवानों के साथ, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, एसआई प्रदीप कुमार और हिलवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसबी और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
इधर हादसे और मलबा आने के कारण सड़क आठ घंटे तक बंद रही। इस कारण आदि कैलाश, पंचाचूली और नारायण आश्रम घूमने जा रहे यात्रियों के 200 से 250 तक वाहन सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए हिलवेज कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी भेजकर सड़क खुलवाई जिसके बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत ली।