फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris fell on Kailash Yatra route

कैलास यात्रा मार्ग पर मलबा गिरा

Sat, 14 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 14 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on Kailash Yatra route
बारिश - फोटो : अमर उजाला

धारचूला में शनिवार को दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बारिश से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में दोबाट, तीनतोला और चैतुलधार में सड़क पर मलबा पट गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। धारचूला से तवाघाट तक इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इस कारण जगह जगह सीमा सड़क संगठन के मजदूर और जेसीबी मौजूद रहती हैं। इन स्थानों पर आए मलबे को जल्दी हटा लिया गया। धारचूला में दोपहर तक मौसम साफ था लेकिन अचानक गरज के साथ बारिश होने लगी। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला से तवाघाट के बीच दो तीन स्थानों पर मलबा आने का खतरा बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने अधिकांश स्थानों पर सड़क चौड़ी बना दी है लेकिन पहाड़ी से आने वाले नालों के साथ मलबा भी आ जाता है। उपजिलाधिकारी एसके पांडे ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से कहा है कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार मजदूर लगाए जाएं ताकि ज्यादा समय तक रोड बंद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed