{"_id":"5a05d7e34f1c1b70548bc393","slug":"debris-dropped-on-road-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद भी नहीं हटा सड़क पर गिरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद भी नहीं हटा सड़क पर गिरा मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पय्यां से गटकूना जाने वाली सड़क पर पटा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
पय्यां से गटकुना को जोड़ने वाली बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी की सात किलोमीटर सड़क छह माह से बंद है। इस सड़क पर गिरा मलबा हटाने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। सड़क बंद होने से रसोईगैस का वाहन, 108 आपात सेवा गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। लोगों को जरूरी सामान ले जाने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 9 किलोमीटर हिस्सा लोनिवि के पास है और सात किलोमीटर हिस्से की देखरेख एडीबी निर्माण खंड करता है। लोनिवि ने अपनी देखरेख वाली सड़क को तो दुरुस्त कर दिया है, लेकिन एडीबी निर्माण खंड ने मलबा हटाने के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने पय्यांपौड़ी क्षेत्र का दौरा करने के बाद बताया कि विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पूरी सड़क सामान्य रूप से खुली होने की रिपोर्ट भेज है।
विज्ञापन
मर्तोलिया ने जिलाधिकारी को सड़क की वास्तविकता की जानकारी देते हुए कहा कि सात किलोमीटर हिस्से पर वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है और लोग खासे परेशान हैं। इस बीच धारचूला के एसडीएम आरके पांडे ने सड़क से मलबा हटाने के लिए एडीबी के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से शीघ्र मलबा हटाया जाए और यातायात बहाल किया जाए। ग्राम प्रधान बंशी राम ने सड़क खोलने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन