फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris and boulders thrown on women cutting grass in pithoragarh

Pithoragarh News: घास काट रही महिलाओं के ऊपर डाला मलबा और बोल्डर, बची जान; बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST
सार

सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए चंडाक सड़क पर जमा मलबा और बोल्डर जंगल में घास काट रहीं महिलाओं के ऊपर डाल दिया। घटना में महिलाओं की जान बच गई। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क जाम कर दी तो विभाग के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
Debris and boulders thrown on women cutting grass in pithoragarh
महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोनिवि ने पुनेड़ी की महिलाओं की जान आफत में डाल दी। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए चंडाक सड़क पर जमा मलबा और बोल्डर जंगल में घास काट रहीं महिलाओं के ऊपर डाल दिया। घटना में महिलाओं की जान बच गई। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क जाम कर दी तो विभाग के पसीने छूट गए। किसी तरह महिलाओं को समझाया गया और दो घंटे बाद जाम खुला।

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी का 13 नवंबर को जिला भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है। चंडाक रोड पर लोनिवि विश्राम गृह के पास भूस्खलन के बाद लंबे समय से जमा मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन

लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजी और मलबा और बोल्डरों को नीचे की तरफ फेंकना शुरू किया। विभाग यह भूल गया कि नीचे की तरफ पुनेड़ी की कई महिलाएं घास काट रहीं हैं। ऊपर से गिरते मलबे और बोल्डरों के बीच महिलाएं किसी तरह बचकर निकलीं। सूचना पर पुनेड़ी की आक्रोशित महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। उन्होंने कहा कि जहां मलबा डाला गया है वह जंगल उनका गोचर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के चारे के लिए वे इसी जंगल पर निर्भर हैं। मलबा डालने से घास बर्बाद हो गई है और बोल्डर गिरने से उनकी जान आफत में पड़ गई। उन्होंने गोचर में मलबा डालने का विरोध किया। सड़क जाम होने की सूचना पर लोनिवि में अफरातफरी फैल गई और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

महिलाओं और ग्रामीणों को जंगल में मलबा न डालने का आश्वासन देकर किसी तरह सड़क से उठाया गया। दो घंटे बाद महिलाएं धरने से उठीं इससे सभी ने राहत की सांस ली। धरना देने वालों में पूर्व सभासद ललित मोहन पुनेड़ा, सरपंच उमेश पुनेड़ा, प्रेमा, रेखा, ममता, तुलसी, पूजा, सोनम, मंजू, हेमा, ज्योति, अंजू, बिमला आदि माैजूद रहीं। 

 

सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम, फंसे रहे यात्री
चंडाक सड़क पर पुनेड़ी की महिलाओं के धरने पर बैठने से लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्री फंसे रहे। उन्हें घंटों जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। दो घंटे बाद जाम खुलने से यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए। 

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भूस्खलन के बाद जमा मलबे को हटाया जा रहा था। जेसीबी चालक ने मलबा और बोल्डर नीचे फेंक दिए। नीचे घास काट रहीं महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी जिन्हें समझाकर शांत किया गया।
-दिनेश जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed