फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of Woman in Pithauragarh Road Accident

सुवालेख-झूणी सड़क में कार दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Death of Woman in Pithauragarh Road Accident
सुवालेख-झूणी सड़क में इसी स्थान पर हुआ सड़क हादसा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सुवालेख-झूणी सड़क पर उखड़ीसेरा के पास हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हीरा सिंह खाती की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि वह घायल हो गए। दंपती झूणी मलान से भिटौली देकर पिथौरागढ़ लौट रहा था। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस ने घायल स्कूल प्रबंधक और उनकी पत्नी के शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन

हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हीरा सिंह खाती और उनकी पत्नी जानकी खाती (35) सोमवार को झूड़ी मलान से भिटौली देकर ईको कार संख्या यूके 05बी1490 से पिथौरागढ़ की ओर लौट रहे थे। उखड़ीसेरा के पास मोड़ पर बदहाल सड़क के कारण उनकी कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ महेश चंद्र जोशी और जाजरदेवल थाना प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में जानकी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि कार से छिटके हीरा घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बदहाल सड़क के कारण हुआ हादसा
पिथौरागढ़। सुवालेख-झूणी सड़क पर वाहन दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। सड़क हादसे का कारण बदहाल सड़क बताया जा रहा है। सुवालेख-झूणी सड़क पर उखड़ीसेरा के पास ठीक मोड़ पर सड़क की सुरक्षा दीवार कुछ दिन पहले गिर गई थी। वाहन चला रहे हीरा सिंह खाती को सड़क टूटी होने की जानकारी नहीं थी। इस कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बदहाल सड़कों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसके बाद भी बदहाल सड़कों को नहीं सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के पव्वाधार चौंरपाल कुंतोला बैंड के पास एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का गंगोलीहाट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मैक्स वाहन संख्या यूके05टीए 467 सोमवार को गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क पर चौंरपाल कुंतोला बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ग्राम बोयल निवासी दिनेश चंद्र जोशी की पत्नी ममता देवी (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीवन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गानुरा पट्टी चौंरपाल, दिनेश चंद्र जोशी पुत्र भगवती प्रसाद जोशी निवासी बोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
तेज वाहन चलाने वालों पर हो कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूर्णागिरि मेले में एनएच पर तीव्रगति से दौड़ते वाहनों के चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि यहां एनएच किनारे कई स्कूल हैं। इनमें शहीद उत्तम चंद इंटर कॉलेज, एबीसी अल्मामेटर स्कूल, बमनपुरी स्थित मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल, भजनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, ग्लोरियस एकेडमी शामिल हैं। स्कूली बच्चों के अलावा एनएच किनारे बसे गांवों के ग्रामीण कभी भी तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आ सकते हैं।

पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू होने के बाद से एनएच पर छह से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, नगर पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, ग्राम प्रधान भावना नेगी, सुमन चंद, दीपक प्रकाश चंद, हर्ष बहादुर चंद आदि ने प्रशासन से एनएच पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने की मांग की है। सीओ अविनाश वर्मा ने कहा कि गति नियंत्रण के लिए पुलिस ने वाहन लगाए हैं। तीव्र गति पर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed