फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of Two Bank Staff in Didihat

Pithoragarh News: ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कैशियर की कार हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death of Two Bank Staff in Didihat
त्रिवेणी माधव पलड़िया का फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट/पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक डीडीहाट के शाखा प्रबंधक और कैशियर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पिथौरागढ़ से डीडीहाट के लिए रवाना हुए दोनों लोग रविवार रात से लापता थे। ढूंढखोज के बाद उनके शव जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से 33 किमी दूर रणगांव के पास 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार के भीतर मिले। क्षतिग्रस्त कार को कटर की मदद से काटकर दोनों शवों को निकाला गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक पिथौरागढ़ और डीडीहाट के कर्मचारी रविवार को हल्द्वानी में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। डीडीहाट के शाखा प्रबंधक रविकांत मेहता (35) पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी ग्राम सागर विहार कॉलोनी आवास विकास लखनऊ उत्तर प्रदेश और कैशियर त्रिवेणी माधव पलड़िया (34) पुत्र नवीन चंद्र पलड़िया निवासी ग्राम बानना जाला भीमताल अन्य कर्मचारियों को पिथौरागढ़ में उतारकर रात करीब 10:30 बजे डीडीहाट के लिए रवाना हुए लेकिन वे डीडीहाट नहीं पहुंचे। सुबह दोनों के बैंक में न पहुंचने पर पूछताछ की गई तो अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

बैंककर्मियों समेत कैशियर त्रिवेणी के चचेरे भाई कृष्णचंद्र पलड़िया ने भी थाने में पहुंचकर दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीडीहाट थाना प्रभारी हिमांशु पंत और कनालीछीना थाना प्रभारी जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस जवान दोनों बैंककर्मियों की खोज में जुटे। दोनों के फोन भी स्विच ऑफ थे। सर्विलांस में उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन हचीला के पास मिली। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कनालीछीना से मिर्थी के बीच करीब 25 किमी दूरी तक खाई क्षेत्र में खोजबीन की गई। इसी दौरान उनकी कार बंदरलीमा और हचीला के बीच लगभग 400 मीटर गहरी खाई में नजर आई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ के जवान रस्सियों की मदद से खाई में उतरे। दोनों के शव कार में बुरी तरह फंसे थे। कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दोनों शवों को सड़क तक लाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के विजय सिंह भंडारी सहित कई अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पिथौरागढ़ मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे पर ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने शोक जताया है।

रविकांत मेहता का फाइल फोटो

रविकांत मेहता का फाइल फोटो- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed