फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of son and father in jhulaghat

Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता-पुत्र

Fri, 25 Aug 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of son and father in jhulaghat
संतोष चंद।
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की ढूंढ़ खोज में जुटी है।
विज्ञापन

झूलाघाट निवासी संतोष चंद (44) शुक्रवार को अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लीलावती नदी किनारे पहुंची तब तक दोनों काली नदी के तेज बहाव में बह गए थे। लीलावती भी दोनों को बचाने के लिए कूदने लगी तो काली नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद घटना की सूचना झूलाघाट थाना पुलिस को दी और रोती बिलखती लीलावती को घर लेकर आए।
विज्ञापन

बेटे के साथ नदी में बहकर लापता संतोष चंद की गुजर बसर खेती और पशुपालन से होती है। उसके परिवार में सात वर्ष की बेटी रितिका, एक छोटा भाई मन्नू चंद और विधवा मां कमला चंद है। सभी गहरे सदमे में हैं। तनुज कक्षा एक में और रितिका कक्षा दो में सरस्वती शिशु मंदिर झूलाघाट में पढ़ते हैं। पिता और भाई के नदी में बहने से रितिका का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलाघाट थाने के दरोगा अर्जुन सिंह राणा ने काली नदी किनारे कानड़ी, बलतड़ी, सप्तड़ी और पंचेश्वर तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस के जवान लापता पिता-पुत्र की काली नदी किनारे ढूंढ़ खोज कर रहे हैं।

संतोष चंद।

संतोष चंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed