फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of a worker from being dropped from the mountain stone

पहाड़ से गिरा पत्थर लगने से मजदूर की मौत

Mon, 29 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 29 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तहसील के खोतिला गांव निवासी एक मजदूर की पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। उसका शव नदी किनारे से बरामद हुआ है। बताया गया है कि खोतिला निवासी देवलाल (45) पुत्र गोपाल लाल रविवार की शाम तपोवन से अपने गांव की लौट रहे थे। तभी रास्ते में पहाड़ से गिरा पत्थर उनके सिर में लग गया। वह पत्थर के साथ ही नदी के किनारे तक गिर गए। परिजनों ने रातभर देवलाल का इंतजार किया। जब वह घर नहीं पहुंचे तो सोमवार सुबह से खोजबीन की गई। उनका शव महाकाली के किनारे पड़ा मिला। थाने से हेड कांस्टेबल जगत सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देवलाल के सिर पर पत्थर से गंभीर चोट लगी थी। शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटी लड़कियां हैं। परिवार में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। इस स्थान पर पहले भी पहाड़ से गिरा पत्थर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पहाड़ में अटके पत्थर खुद ही नीचे को लुढ़कते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed