फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death in Baram Accident

बरम में बोल्डर के पलटने से दबा 17 वर्षीय नाबालिग, मौके पर ही मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death in Baram Accident
पिथौरागढ़। बरम में बोल्डर की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह शौच के लिए गधेरे में गया था। बोल्डर में दबे उसके शव को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन

मूल रूप से पातों निवासी दुर्गेश सिंह (17) पुत्र पान सिंह बुधवार सुबह शौच के लिए गधेरे में गया था। इसी समय हादसा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जौलजीबी थाने से थानाध्यक्ष पीसी जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बोल्डर काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम मौके पर ही बुलाई गई।
विज्ञापन

धारचूला विधायक हरीश धामी ने दुर्गेश की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
पिथौरागढ़। दुर्गेश तीन बहनों में इकलौता भाई था। दुर्गेश की मौत से मां और बहनें बेसुध पड़ी हैं। कीड़ा जड़ी दोहन करने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में गए दुर्गेश के पिता पान सिंह को बेटे की मौत का पता नहीं है। पान सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए पान सिंह अपने परिवार के साथ बरम में किराये के कमरे में रहते हैं। वह परिवार की आजीविका चलाने के लिए हर वर्ष पुस्तैनी पातों गांव के बुग्यालों में कीड़ाजड़ी के दोहन को जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed