{"_id":"60a7efdb8ebc3e36b04afef1","slug":"death-by-corona-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4250893106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 22 वर्षीय गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 22 वर्षीय गर्भवती की मौत
विज्ञापन
कोरोना से 22 वर्षीय गर्भवती की मौत
पिथौरागढ़। जिले में कोविड संक्रमण से 22 वर्षीय गर्भवती की मौत हो गई है। उसे बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौतों का आंकड़ा 109 पहुंच गया है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने इसकी पुष्टि की। बताया कि दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जांच में 107 लोग संक्रमित मिले हैं।
लोग 75 आरटीपीसीआर, 24 ट्रूनेट और 24 एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 89 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके बाद सक्रिय मामले 1442 हो गए हैं।
जिले में 1127 को लगा कोरोना का टीका
पिथौरागढ़। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए बनाए 18 टीका केंद्रों में से 12 में 1127 को कोरोना का टीका लगाया गया। शनिवार को मात्र महिला अस्पताल में ही टीकाकरण होगा।
शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को स्टेडियम में 148, देव सिंह मैदान में 97, महिला अस्पताल में 95, इग्यारदेवी में 90, मूनाकोट में 94, बेड़ीनाग में 100, धारचूला में 96, डीडीहाट में 95, जीआईसी गंगोलीहाट में 95, कनालीछीना में 87, मुनस्यारी में 87 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
इस आयु वर्ग के लिए अब टीका खत्म हो चुका है। शनिवार को सिर्फ महिला अस्पताल में टीकाकरण होगा, जबकि अन्य केंद्र बंद रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि टीका मिलने के बाद इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
59 लोगों का चार केंद्रों में हुआ टीकाकरण
पिथौरागढ़। जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए 39 टीका केंद्रों में से चार में टीकाकरण हुआ। शनिवार को 45 से अधिक आयु वर्ग के 59 लोगों का चार केंद्रों में टीकाकरण हुआ। एमएच में सात, गंगोलीहाट में 22, थल गोचर में 10, बेड़ीनाग में 20 लोगों का टीकाकरण हुआ।
इन स्थानों में उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण होने की उम्मीद है। शुक्रवार को इस आयु वर्ग के लोगों के लिए मिलने वाले 7500 टीके नहीं मिल पाए। सीएमओ ने बताया है कि शनिवार तक टीका देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा।