{"_id":"5c869f75bdec22146b5eb42a","slug":"dealers-performed-at-kanalichina","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 11 Mar 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : AMAR UJALA
पिछले दो दिन से सिरोली गांव में अंधेरा पसरा होने और कनालीछीना में बिजली उपकरण फूंकने से आक्रोशित व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बिजली के पोल टेड़े होने से सिरोली गांव दो दिन से अंधेरे में डूबा है। इसके चलते करीब 500 की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तारों के टकराने से आए दिन कनालीछीना मेें ग्रामीणों के उपकरण भी फुंक रहे हैं। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश सिरोला के नेतृत्व में टैक्सी स्टेंड के पास प्रदर्शन किया।
कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने शीघ्र टेड़े पोलों को बदलने और विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। ऊर्जा निगम के जेई भीम राम आर्या ने बताया कि शीघ्र नए पोल लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहां चंद्र कुमार, रविंद्र धामी, रवि पोखरिया, बबलू सिरोला, मनोज सिरोला, गिरीश कुुमार, अमित कुमार, संजू सिरोला आदि थे।