फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Crime News: Youth murder and dead body thrown in village

Pithoragarh: नामकरण की दावत में गए युवक की हत्या, पानी की टंकी के पास फेंका शव, तीन लोग हिरासत में लिए

Fri, 25 Nov 2022 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 01:01 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि चनर राम बुधवार रात गांव में ही एक नामकरण पार्टी में गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह पानी की टंकी के पास उनका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Pithoragarh Crime News: Youth murder and dead body thrown in village
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

पिथौरागढ़ से करीब आठ किमी दूर बेड़ा गांव में 42 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पानी की टंकी के पास फेंक दिया गया। वह गांव में ही नामकरण की दावत में गया था। राजस्व पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बेड़ा निवासी रमेश राम ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को सूचना दी कि उनके बड़े भाई चनर राम (42) पुत्र देव राम का शव पानी की टंकी के पास पड़ा है। इस पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। शव के माथे सहित शरीर में चोट के गहरे जख्म मिले। इस मामले में राजस्व पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


देहरादून: तलाकशुदा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शराब में नींद की गोली दी फिर रस्सी से घोंटा गला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चनर राम बुधवार रात गांव में ही एक नामकरण पार्टी में गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह पानी की टंकी के पास उनका शव पड़ा मिला। इस मामले में रमेश राम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शाम होने के कारण अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई थी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए राजस्व पुलिस की टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है।

नामकरण के जश्न से लौटने के बाद दिया है हत्या को अंजाम    
बताया जा रहा है बेड़ा गांव में रात में हुए नामकरण के जश्न (ठुल खेल, झोड़ा चांचरी, नृत्य) के लिए चनर राम गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में विवाद होने के बाद अज्ञात व्यक्तियों ने चनर राम को मौत के घाट उतारा और शव पानी की टंकी के पास फेंक दिया। जिस स्थान पर शव को फेंका गया था वहां चारों ओर खून फैला था। 

मां के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठा 
बेड़ा गांव निवासी चनर राम की मौत से उसके दो नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए हैं। पहले मां और अब पिता की मौत से बेसहारा हुए दोनों बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है। दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। चनर राम की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं जिनमें से एक कक्षा 10 जबकि दूसरा कक्षा सात में पढ़ता है। तीन साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद वही मेहनत मजदूरी कर दोनों बच्चों का भरण पोषण करता था। अभी छोटे बच्चे मां की मौत के गम को भूले भी नहीं थे कि पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया। इस घटना से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दिन भर बच्चों को सांत्वना देते रहे। मृतक के भाई रमेश राम सहित सभी परिजनों ने राजस्व पुलिस से मामले की जांच कर हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

प्रथमदृष्ट्या हत्या लग रही है। मृतक के भाई ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
- पंकज चंदोला, तहसीलदार पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed