फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dead Body Found in Didihat

Pithoragarh News: लावारिस शव की हुई शिनाख्त

Mon, 15 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Found in Didihat
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन दिन पूर्व मोपानी के जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव धारचूला निवासी महिला का है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घोरपट्टा डीडीहाट सड़क के पास 13 मई को मोपानी के जंगल में मिले शव की पहचान हीरा देवी (65) पत्नी स्व. हरलाल सिंह थलाल के रूप में हुई है। वह ग्राम फुलतड़ी धारचूला देहात की निवासी थी। वह 12 मई को अपने घर फुलतड़ी से कालिका धारचूला शादी में शामिल होने जा रही थी लेकिन वह शादी में नहीं पहुंची और 13 मई को उसका शव मोपानी के जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना ननपापू गांव की महिलाओं ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने सानदेव, घोरपट्टा, ननपापू के लोगों की मदद से शव को बरामद किया था। शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ की मोर्चरी में रखा गया है। जांच अधिकारी एसआई बसंत ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिर महिला डीडीहाट कैसे पहुंची
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। हीरा का डीडीहाट पहुंचना रहस्य बना हुआ है। फुलतड़ी घर से मात्र पांच किमी दूर कालिका में शादी के लिए निकली महिला 60 किमी दूर डीडीहाट क्षेत्र पहुंच गई। उसका शव डीडीहाट से आठ किमी पहले घोरपट्टा डीडीहाट में मिला। उसे वहां कोई लेकर आया या फिर वह किसी के साथ आई। अब पुलिस इन सब पहलुओं की जांच में जुट गई है। हालांकि गहनों से लदी महिला का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लूटपाट कर गहने लूटने की आशंका जताई है। वायरल फोटो में महिला के हमेशा गहने पहने होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed