{"_id":"5f848ff18ebc3e9bba211b85","slug":"dav-a-won-volleyball-competition-pithoragarh-news-hld4002910186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ए ने जीती गर्खा वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी ए ने जीती गर्खा वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
भागीचौरा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएवी ‘ए’ की टीन ने स्व. मनमोहन सिंह कन्याल 18वीं वॉलीबाल की चैंपियनशिप जीत ली है। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया।
भागीचौरा के गर्खा इंटर कॉलेज में स्व. मनमोहन सिंह कन्याल 18वीं वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला डीएवी ‘ए’ और डीएवी ‘बी’ के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। पहले दो सेट डीएवी ‘ए’ ने जीते। डीएवी ‘बी’ ने खेल में वापसी करते हुए अगले दो सेट जीत लिए।
अंतिम सेट में डीएवी ‘ए’ ने 21-16 अंक से जीतकर फाइनल अपने नाम किया। बृजेश कफलिया को मैन ऑफ द मैच और भुवनेंद्र भंडारी को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत और विशिष्ट अतिथि कनालीछीना की ब्लॉकप्रमुख सुनीता कन्याल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजक देवराज कन्याल की सराहना की। इस मौके पर डीएवी अध्यक्ष किशोर शाह, शेखर कफलिया, अशोक खड़ायत, महेश चुफाल शामिल रहे। टीम की जीत पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रो.जगदीश बिष्ट, मुकेश पांडेय ने बधाई दी है।