{"_id":"59dbb00d4f1c1b6d548b6504","slug":"dashyathal-festival-concludes-with-ashil-year-pari-milanaak-vaidak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघिल साल फिरि मिलनाक वायदाक साथ दशाईथल महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघिल साल फिरि मिलनाक वायदाक साथ दशाईथल महोत्सव संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो,गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
दशाईथल महोत्सव में गीत पेश करती गायिका खुशी जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ दशाईथल मेला महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन की रात खुशी जोशी दिगारी और गोविंद दिगारी के गीतों में लोग झूम उठे। गोविंद दिगारी ने शहीद पवन सुगड़ा को समर्पित करते हुए संदेशे आते हैं... गीत सुनाया, जिस पर लोगों की आंखें भर आई। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती थे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि खाती ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति संरक्षण में मदद मिलती है। प्रांतों की संस्कृति के दीदार होते हैं। उन्होंने कहा आयोजन समिति विपरीत परिस्थितियों में मेला, महोत्सव का आयोजन कर रही है, यह सराहनीय है। सांस्कृतिक संध्या में खुशी जोशी ने घास काटुंलो ईजू ऊंचा डांडा में.., हिट दगड़ी कमला.. आदि गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खुशी और गोविंद ने लगातार कई गीत प्रस्तुत किए। लक्की ड्रा में गंगोलीहाट के राजीव जोशी के नाम स्कूटी निकली। ड्रा गायिका खुशी जोशी ने निकाला। आयोजन समिति के संयोजक आदित्य महरा ने सहयोग के लिए मुख्य अतिथि के साथ ही सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, पूर्व डीआईजी दीवान सिंह महरा, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।