फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Darki Hill in Naya Basti on Thal-Munsiyari Road

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी रोड पर नया बस्ती में दरकी पहाड़ी

Wed, 24 Jul 2024 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Darki Hill in Naya Basti on Thal-Munsiyari Road
बंगापानी के मदरमा गांव में आवासीय मकानों पर भूस्खलन से हुआ खतरा। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़/नाचनी। सीमांत जिले में बारिश के चलते मलबा और भूस्खलन से 29 सड़कें बंद चल रही हैं। ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से काली नदी एक बार फिर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर हरड़िया के नया बस्ती में प्रात: आठ बजे पहाड़ी का विशाल हिस्सा टूटकर रामगंगा में समा गया। डोजर चालक अन्ना ने गिरते पत्थरों को देखते हुए सड़क पर यातायात रोक दिया। इससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। यहां चीड़ के पेड़ों के टूटने से तेजम तहसील क्षेत्र की 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने से क्षेत्र के 35 गांव प्रभावित हुए हैं। लोनिवि के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया कि 10 घंटे बंद सड़क को खोलने के दस मिनट बाद ही पहाड़ी टूट गई। दो जेसीबी ने दो घंटे में मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। उधर, पीएमजीएसवाई की नाचनी-भैसकोट सड़क पर जेसीबी नहीं होने से वाहन स्वामी और यात्रियों को स्ययं ही सड़क खोलने को मजबूर होना पड़ा। टैक्सी मालिक मोहन सिंह शाही ने बताया कि कई बार विभाग को जानकारी दिए जाने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

....................
बाक्स
मुनस्यारी में होने लगी गैस, खाद्यान्न की कमी
मुनस्यारी। पिछले सात दिनों से बड़े वाहनों के लिए पूर्णतया बंद थल-मुनस्यारी सड़क के कारण यहां गैस, खाद्यान्न, निर्माण सामग्री आदि की दिक्कत होने लगी है। कालामुनी से नीचे और बनिक में सड़क टूटने से पिछले सात दिनों से बड़े वाहन, गैस, खाद्यान्न वाहन फंसे हैं। क्षेत्र में खाद्यान्न संकट गहराने के आसार बने हुए हैं। पेट्रोल पंप संचालक दर्पण कुमार ने बताया कि फिलहाल पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल उपलब्ध है। बताया कि पहले से स्टॉक मंगा लिया था। थल मुनस्यारी सड़क के साथ ही मदकोट के देवीबगड़ में सड़क बंद होने से संकट और गहरा गया है। बताते चलें कि थल-मुनस्यारी सड़क कक्कड़ सिंह बैंड तक बीआरओ के पास है। पिछले सात दिनों से अब तक बीआरओ सड़क खोलने में नाकाम रहा है। अलबत्ता सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मदरमा में छह परिवारों पर संकट
बंगापानी। तहसील के ग्राम सभा मदरमा के तोक औलानी एवं पातल में भूस्खलन होने से छह परिवारों पर संकट आ गया है। इन परिवारों के गरीबी रेखा के तहत सरकारी आवास मिला था। आवास का कार्य ही पूरा होते ही आपदा ने घेर लिया है। इससे ग्रामीण मायूस हैं। ग्राम प्रधान उमेश सिंह धामी ने प्रशासन से पूरे तोक का भूगर्भीय जांच कराकर विस्थापित किए जाने की मांग की है। इस तोक में छह महीने तक धूप भी नहीं आती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed