{"_id":"6841ce65c06ad1300207411a","slug":"dangling-electrical-wires-can-cause-accidents-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128743-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलते बिजली के तार बन सकते हैं हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलते बिजली के तार बन सकते हैं हादसे का कारण
Thu, 05 Jun 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जामिरपानी गांव में घरों के नजदीक झूल रहे बिजली के तार हादसे का कारण बन सकते हैं। पूर्व प्रधान लक्ष्मण दत्त भट्ट, केशव दत्त भट्ट, निर्मल भट्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि घरों के नजदीक पेड़ों पर तार झूल रहे हैं। महिलाएं पशुओं के चारे के लिए इन पेड़ों में चढ़ती हैं। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। घरों की छतों पर भी तार झूल रहे हैं इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। कहा कि कई बार सूचना के बाद यूपीसीएल अन्जान बना हुआ है। उन्होंने जल्द लाइन ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन