फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger of Sliping in Pirool

सड़कों पर बिछे पिरूल में वाहनों के फिसलने का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Danger of Sliping in Pirool
पिथौरागढ़। वनों में आग लगने का प्रमुख कारण चीड़ का पिरूल सड़क पर जमा है। इन पर चल रहे वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद सड़कों की निर्माणदायी एजेंसियां कोई ध्यान नहीं दे रहीं हैं।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न सड़कें चीड़ के वनों से होकर गुजरती हैं। इन सड़कों में मार्च के बाद पिरूल गिरने लगता है। चीड़ की पिरूल से जहां वनों में आग लगने की घटनाएं होती हैं, वहीं ओगला-डीडीहाट, कनालीछीना-पीपली समेत कई सड़कों पर बिछी पिरूल में वाहनों के फिसलने का भी खतरा है। पिरूल के कारण दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा अधिक है। मोड़ों पर अचानक वाहन सामने आते ही ब्रेक लगाने पर वाहन पलटने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

पिरूल की सफाई न होने से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध बिष्ट ने निर्माणदायी एजेंसियों से सड़क पर खतरा बने पिरूल की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माणदायी एजेंसियों को सड़कों के रखरखाव के साथ ही सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed