फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dan lost his life due to lack of road

Pithoragarh News: सड़क के अभाव में दान की चली गई जान

Sun, 23 Mar 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dan lost his life due to lack of road
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में एक और जान चली गई। दारमा गांव में पेट दर्द से पीड़ित ग्रामीण ने अस्पताल ले जाते समय डोली में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील का दारमा गांव अभी सड़क से नहीं जुड़ा है। यहां के ग्रामीणों को सात से नौ किमी पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है। शनिवार देर शाम गांव के दान सिंह धामी 58 वर्षीय के पेट में दर्द उठा। गांव में स्वास्थ्य और सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने डोली की व्यवस्था की। इसके बाद डोली उठाने के लिए ग्रामीण एकत्र हुए। जब ग्रामीण दान सिंह को डोली में बिठाकर बंगापानी के लिए निकले तो एक किमी दूर प्राथमिक विद्यालय के पास उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण उसी डोली से दान सिंह का शव लेकर गांव लौटे। ग्रामीणों का कहना है कि नौ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और एक वीर चक्र विजेता के गांव में न अस्पताल है और न ही सड़क की सुविधा है। यदि सड़क होती तो दान सिंह को समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाता और जान बच जाती। सड़क के अभाव में हर साल लोगों की जान चली जाती है। लोगों की लगातार मांग के बावजूद गोरी नदी पर पुल नहीं बनाया गया है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed